उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Admindelhi1
14 Jun 2025 3:32 PM IST
Farrukhabad: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
x

फर्रुखाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शाचालक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

जानकारी के अनुसार सौरभ गुप्ता उम्र 30 वर्ष पुत्र सतीश चंद्र गुप्ता निवासी बहादुरगंज तराई थाना मऊंदरवाजा ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीती रात करीब १ बजे ई-रिक्शा से सामान लेकर कमालगंज जा रहा था, तभी लेनगांव के सामने याकूतगंज के पास किसी अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना उधर से गुजर रहे राहगीरों ने 108 एंबूलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबूलेंस से उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की शादी एक वर्ष पूर्व उजाला देवी के साथ हुई थी।

याकूतगंज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Next Story