उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: हथियार के साथ ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

Admindelhi1
21 April 2026 6:04 PM IST
Farrukhabad: हथियार के साथ ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार
x

फर्रुखाबाद: जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में मऊ दरवाजा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चालक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक यतेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि तिकोना थाने के पास हरे रंग का ई-रिक्शा चला रहा एक युवक अपने पास अवैध तमंचा रखे हुए है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम आलोक कुमार पुत्र पप्पू निवासी मोहल्ला ढुइयां बताया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे न्यायालय में पेश कर चालान कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Next Story