उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: शराबी युवकों ने दो महिलाओं को निशाना बनाया

Admindelhi1
22 Nov 2025 3:36 PM IST
Farrukhabad: शराबी युवकों ने दो महिलाओं को निशाना बनाया
x

फर्रुखाबाद: ग्रामीण इलाके में महिलाओं की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। थाना कादरीगेट क्षेत्र के खानपुर गांव में शराब के नशे में बेकाबू दो युवकों ने घर में घुसकर जो उत्पात मचाया, उसने पूरे गांव को दहला दिया। नशे में धुत होकर घर में घुसना, गाली-गलौज करना और विरोध करने पर महिलाओं पर हमला—घटना ने स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों को बढ़ा दिया है।

घटना बढ़पुर विकासखंड के अंतर्गत शुक्रवार देर शाम की है। यहां 21 वर्षीय शारदा अपने घर में अकेली थीं, तभी गांव के ही पतन्ना और रोहित नामक युवक शराब के नशे में दरवाजा धक्का देकर अंदर दाखिल हो गए और चारपाई पर लेट गए। शारदा द्वारा विरोध जताए जाने पर दोनों युवक गाली देने लगे। परेशान शारदा तुरंत अपनी पड़ोसन 42 वर्षीय ममता (पत्नी अनिल कुमार) को बुलाने गई।

लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। महिलाओं को शांत कराने के बजाय दोनों युवक और उग्र हो गए और ममता को भी गाली-गलौज करने लगे। जब दोनों महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो पतन्ना और रोहित ने ममता के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके अलावा शारदा को भी लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वह चोटिल हो गईं।

खून से लथपथ हालत में दोनों महिलाएं किसी तरह थाना कादरीगेट पहुंचीं और पूरी घटना की तहरीर दी। तहरीर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात लगभग 10 बजे दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

Next Story