उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंडक, मौसम हुआ सुहाना

Admindelhi1
20 March 2026 3:21 PM IST
Farrukhabad: रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंडक, मौसम हुआ सुहाना
x

फर्रुखाबाद: जनपद में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली और रिमझिम फुहारों के साथ ठंडी हवाओं ने पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया। सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी और सर्द हवाओं के चलते मौसम में ठंडक घुल गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

सुबह के समय आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच शुरू हुई हल्की बारिश ने पूरे दिन मौसम को सुहाना बनाए रखा। ठंडी हवाओं के झोंकों ने वातावरण को और अधिक आनंददायक बना दिया, जिससे लोग घरों से निकलकर इस मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए।

बदलते मौसम के इस मिजाज से जहां एक ओर आमजन के चेहरे खिल उठे, वहीं किसानों के लिए भी यह बूंदाबांदी फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की ठंड बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, जिससे हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Next Story