- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: बिजली गुल...
उत्तर प्रदेश
Farrukhabad: बिजली गुल होने से टाउनहाल क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया
Admindelhi1
18 July 2025 3:18 PM IST

x
फर्रुखाबाद: गुरुवार देर रात करीब 12 बजे शहर के टाउनहाल क्षेत्र और आसपास के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति अचानक बाधित हो गई, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली न आने की वजह से इलाके में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। गर्मी और उमस भरी रात में बिजली कटौती ने लोगों की नींद हराम कर दी।
पेयजल संकट के कारण सुबह से ही घरों में पानी की किल्लत देखने को मिली।स्थानीय लोगों ने बताया कि न तो बिजली विभाग की ओर से कोई सूचना दी गई और न ही अब तक बिजली बहाल की जा सकी है।
उपकेंद्र के अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। विभागीय अधिकारी आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं।
Tagsफर्रुखाबादबिजली गुलटाउनहाल क्षेत्रपेयजलसंकटगहरायाFarrukhabadpower outagetown hall areadrinking watercrisisdeepenedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





