उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: घरेलू विवाद बना हिंसा का कारण, दंपति अस्पताल में

Admindelhi1
23 May 2025 4:14 PM IST
Farrukhabad: घरेलू विवाद बना हिंसा का कारण, दंपति अस्पताल में
x
परिजनों ने दंपति को पीटा

फर्रुखाबाद: परिजनों ने पति पत्नी को कमरे में बंद कर जमकर पीटा। जिससे दोनों घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 12.30 बजे कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नुन्हाई निवासी अनमोल मिश्रा व उनकी पत्नी छाया मिश्रा को घायलावस्था में लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां छाया मिश्रा ने रोते हुए बताया कि मुझे व मेरे पति को ससुर, जेठ व जेठानी ने कमरे में बंद कर मारापीटा। उसका कहना है कि ससुरालीजन उससे इसलिए खिलाफ रहते हैं कि उसके बच्चे नहीं हो रहे हैं। वह कहते हैं कि अनमोल की दूसरी शादी करेंगे और मुझसे कहते हैं कि तू यहां से निकल जा। जबकि मेरा पति मुझे रखना चाहता है।

मैं कई बार कोतवाली पुुलिस व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दे चुकी हूँ, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उपरोक्त लोग कई बार मेरे साथ मारपीट कर चुके हैं।

Next Story