उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: मंदिर गए वृद्ध पर कुत्तों का हमला, नाक नोची

Admindelhi1
30 Jun 2025 7:53 PM IST
Farrukhabad: मंदिर गए वृद्ध पर कुत्तों का हमला, नाक नोची
x

फर्रुखाबाद: मंदिर गये वृद्ध पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने उनकी नाक नोच ली। शोर शराब सुनकर आसपास के लोग आ गये। जिन्होंने वृद्ध को बचाया। वहीं कुत्तों ने एक दूसरे व्यक्ति पर भी हमला कर घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों का आतंक व्याप्त है आये दिन लोगों पर हमला कर घायल कर देते है। जिससे लोगों में दशहत का माहौल है कि आवारा कुत्तों से ज्यादातर डर बच्चों का रहता है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के छीता कपुरापुर निवासी ७० वर्षीय बाबूराम सुबह 5:30 बजे गांव की कटरी में स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। रास्ते में अचानक आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। अकेले होने के कारण वह बचाव करते रहे, लेकिन कुत्तों ने उनके चेहरे पर हमला कर नाक नोच कर लहूलुहान कर दिया। कुछ लोगों के आने पर कुत्ते भाग गये। वहीं गांव का ही प्रमोद कुमार गंगा की कटरी में स्थित खेत पर जा रहा था। रास्ते में कुत्तों ने उस पर भी हमला कर दिया। उसने डंडा चला कर खुद को बचाया, लेकिन कुत्तों ने उसे पांच जगह काट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को भगाया, तब जाकर युवक की जान बच पायी। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। आये दिन किसी न किसी को काटकर घायल कर देते है।

Next Story