- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: सिरौली...
उत्तर प्रदेश
Farrukhabad: सिरौली में वृद्धाश्रम की व्यवस्था पर डीएम की नजर
Admindelhi1
7 July 2025 3:22 PM IST

x
फर्रूखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सिरौली वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंजीकृत 68 वृद्धजनों में से 55 उपस्थित पाए गए।
जिलाधिकारी ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उन्हें मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और मात्रा के संबंध में जानकारी ली। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में लगे 5 सीसीटीवी कैमरों में से 2 कैमरे खराब पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय डीएफओ, उपजिलाधिकारी सदर, डीपीआरओ और मोहम्मदाबाद के खंड विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने वृद्धजनों से संवाद कर उनकी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।
Tagsफर्रूखाबादजिलाधिकारीआशुतोष कुमार द्विवेदीसिरौलीवृद्धाश्रमव्यवस्थाडीएमनजरFarrukhabadDistrict MagistrateAshutosh Kumar DwivediSirauliOld Age HomeArrangementDMNazarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





