उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: आरसेटी समिति की बैठक में डीएम ने लिया कार्यों का जायजा

Admindelhi1
22 May 2025 3:34 PM IST
Farrukhabad: आरसेटी समिति की बैठक में डीएम ने लिया कार्यों का जायजा
x
कार्यक्रम में कुल 903 अभ्यार्थियों को किया गया प्रशिक्षित

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैंक आफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की मार्च 2025 की त्रैमासिक जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

आरसेटी संस्थान द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिए गए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिसमे आरसेटी निदेशक ने बताया कि आरसेटी संस्थान द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 28 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 903 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया गया। बैठक में आरसेटी निदेशक द्वारा वार्षिक कार्य योजना 2025-26 के अनुमोदन के लिए डीएम से अनुरोध किया गया। डीएम ने वार्षिक कार्य योजना 2025-26 में सेलफोन रिपेरिंग, एसी एंड रेफ्रिजरेशन रिपेयरिंग, प्लम्बरिंग, कंप्यूटर बेसिक के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अपनी वार्षिक कार्य योजना 2025-26 में शामिल कर अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित करने व सभी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के ऋण आवेदन कराने के लिए निर्देशित किया।

इस अवसर पर पीडी, डीआरडीए कपिल कुमार, बैंक आफ इंडिया उप आंचलिक प्रबंधक हरदोई जोन सुधीर कुमार सिंह, आरसेटी निदेशक ओमेन्द्र सिंह, नाबार्ड मितेश यादव, जिला अग्रणी प्रबंधक विश्व दीपक वर्मा, उपायुक्त जौहरी, आरसेटी फैकल्टी दिव्यांशु मिश्रा व सहायक सोमेश शर्मा एवं राहुल कुमार आदि अधिकारी उपस्थिति रहे।

Next Story