उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: डीएम ने रैन बसेरों का किया अचानक दौरा, व्यवस्थाओं का आंकल

Admindelhi1
22 Dec 2025 11:56 AM IST
Farrukhabad: डीएम ने रैन बसेरों का किया अचानक दौरा, व्यवस्थाओं का आंकल
x

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने रविवार देर रात नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित फतेहगढ़ क्षेत्र और फर्रुखाबाद नगर पालिका क्षेत्र के रैन बसेरों में ठहरे लोगों से डीएम ने सीधे संवाद कर हाल-चाल जाना।

रोडवेज बस स्टैंड पर बच्चों संग परिवारों से की बातचीत

रोडवेज बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे में डीएम ने बच्चों के साथ ठहरे परिजनों से बातचीत की और ठहराव, भोजन, पानी व सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

रेलवे स्टेशन परिसर के रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया गया। यहां साफ-सफाई, कंबल वितरण और रात्रि ठहराव की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल लोहिया के इमरजेंसी गेट पर अलाव की समुचित व्यवस्था न होने पर डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम के अचानक निरीक्षण से संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि रैन बसेरों में ठंड से बचाव, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा की व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखी जाए।

Next Story