उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मॉडल वाल वाटिका व आंगनवाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन

Admindelhi1
27 May 2025 3:11 PM IST
Farrukhabad: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मॉडल वाल वाटिका व आंगनवाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन
x

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा ग्राम पंचायत गुतासी विकास खण्ड बढ़पुर में मॉडल वाल वाटिका व आंगनवाड़ी केंद्र का उदघाटन किया गया व वाटिका में वृक्षारोपण किया गया। डीएम ने आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण किट प्रदान की व बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्रासन किया।

इसके बाद डीएम ने ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित की गई जनचौपाल में लोगो की समस्याएं सुनी व उनके समाधान के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम प्रधान व संबंधित मौजूद रहे।

Next Story