उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: मोहल्लों में गंदगी और नालियों की अव्यवस्था बनी चिंता का कारण

Admindelhi1
25 Dec 2025 1:38 PM IST
Farrukhabad: मोहल्लों में गंदगी और नालियों की अव्यवस्था बनी चिंता का कारण
x

फर्रुखाबाद: शहर में सफाई व्यवस्था का हाल बदतर होता चला जा रहा है। घनी आबादी वाले मोहल्ले तक में नालियां चोक हैं और उनका गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है।जिससे नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार विभिन्न वार्ड में सफाई कार्य ठीक से नही हो रहा। नालियां जाम रहने की समस्या आम है। वार्ड क्षेत्र तक रोज दिन सफाई कर्मी नही पहुंचते। सफाई के आभाव में शहर की नालियों की स्थिति बदत्तर बनी है। जिसकी रोड की नालियां है। जहां लोगों का कहना है महीना, 2 महीना तक नाली साफ नहीं होता। अधिकांश नालियों में जमा कचड़ा बजबजाता रहता है।आसपास क्षेत्र में दुर्गंध फैलता है। जल भराव के कारण लोगों को आवागमन में की परेशानी और भी बढ जाती है। शहर के मध्य स्थित नालियों की सफाई का खस्ताहाल है।

तो गली मुहल्लों में नालियों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्वच्छता निरीक्षक ने कहा कि शहर में नाली जाम की शिकायत मिल रही है। नालियां सफाई को लेकर सफाई कर्मियों हिदायत दी गई है शिकायत मिलते ही तुरंत सफाई कार्य किए जा रहा है।

Next Story