उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: मुझहा तालाब से युवक का शव बरामद, ग्रामीणों में डर

Admindelhi1
4 Oct 2025 3:26 PM IST
Farrukhabad: मुझहा तालाब से युवक का शव बरामद, ग्रामीणों में डर
x

फर्रुखाबाद: थाना क्षेत्र के ग्राम मुझहा निवासी रजनीश जाटव (40 वर्ष) पुत्र कल्लू का शव शनिवार दोपहर गांव के तालाब में तैरता हुआ मिला। शव दिखाई देने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर थाना इंचार्ज मोनू शाक्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक मृतक रजनीश शराब का आदी था। शुक्रवार रात परिवार में विवाद हो गया था। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों—पुत्र शाश्वत (7 वर्ष) और पुत्री साक्षी (9 वर्ष) को छोड़ गया है। मृतक की पत्नी पहले ही घर छोड़कर जा चुकी है।

मृतक रजनीश,प्रवेश, सर्वेश सहित तीन भाई था।

मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। रविवार दोपहर गांव के कुछ बच्चे तालाब किनारे खेल रहे थे, तभी उन्होंने पानी में शव को तैरते देखा और शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

थाना इंचार्ज ने बताया कि शव को कब्जे मे लिया गया है और घटना की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Story