उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: DCM डिवाइडर से भिड़ी, चालक को केबिन काटकर सुरक्षित निकाला गया

Admindelhi1
8 April 2025 12:18 PM IST
Farrukhabad: DCM डिवाइडर से भिड़ी, चालक को केबिन काटकर सुरक्षित निकाला गया
x
"मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी"

फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार डीसीएम डिवाइडर से टकरा गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक गाड़ी के अंदर फंस गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने फायर सर्विस की मदद से डीसीएम काटकर चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार जनपद एटा के थाना नया गांव नगला माच निवासी सचिन पुत्र देवसिंह डीसीएम चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बीती रात सचिन अपनी डीसीएम संख्या डीएल 1जीसी/8848 लेकर जा रहा था।

थाना मऊदरवाजा के क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी।टक्कर इतनी तेज थी कि चालक डीसीएम में ही फंस गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये और चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। घटना की सूचना को दी गई। मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंच गयी और सूचना थाना मऊदरवाजा व फायर सर्विस को दी। मौके पर थाना मऊदरवाजा पुलिस व फायर सर्विस के कर्मचारी पहुंच गये और कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से केबिन को काटकर रेस्क्यू कर सकुशल चालक सचिन को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से डा0 राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को साइड खड़ी करवाकर यातायात सुचारु किया।

Next Story