- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: हवा भरने...
उत्तर प्रदेश
Farrukhabad: हवा भरने के दौरान सिलेंडर फटा, एक कर्मचारी घायल
Admindelhi1
11 Nov 2025 5:20 PM IST

x
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में आज दाेपहर 12 बजे एक टायर दुकान में जोरदार धमाके के साथ हवा भरने वाला सिलेंडर फट गया। धमाका इतनी तेज हुआ कि मसेनी चौराहे पर रहने वाले लोग दहल गए। सिलेंडर फटने से दुकान में काम करने वाला कर्मचारी शिवम ( 27) बुरी तरह घायल हो गया। घायल काे डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। राम टायर सेंटर में हुए इस धमाके से दुकान की दीवार में दरारें आ गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक यह घटना हुई है और कारण नहीं पता है। माैके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। काेतवाल रणविजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
Tagsफर्रुखाबादहवा भरनेदौरानसिलेंडरफटाएक कर्मचारीघायलFarrukhabadCylinderexplodesduring air fillingone employeeinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताज़ा ख़बरेंहिंदी समाचारभारत समाचारख़बरों का सिलसिलाआज की ब्रेकिंग न्यूज़आज की बड़ी ख़बरेंमिड डे अख़बारजनतासमाचार न्यूज़समाचारJanata Se Rishta NewsJanata Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsNews UpdatesToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day NewspaperPublicPeopleNews
Next Story





