उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: गुंडागर्दी पर लगाम, एसपी आरती सिंह की निगरानी तेज

Admindelhi1
7 March 2026 8:49 PM IST
Farrukhabad: गुंडागर्दी पर लगाम, एसपी आरती सिंह की निगरानी तेज
x

फर्रुखाबाद: प्रदेश के मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति को जमीन पर उतारने के लिए जनपद की पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में अपराध और गुंडागर्दी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। एसपी के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस अपराधियों और गैंगस्टरों पर लगातार शिकंजा कस रही है।

एसपी आरती सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में किसी भी कीमत पर गुंडाराज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस की टीमें अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही हैं।

इसी क्रम में कई कुख्यात अपराधियों और गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर खागा जेल भेजा जा रहा है। पुलिस लगातार हिस्ट्रीशीटरों और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी बनाए हुए है, जिससे अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्तर पर भी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को हर हाल में मजबूत रखा जाए।

पुलिस की इस सक्रियता से जिले में अपराधियों में खौफ का माहौल है, जबकि आम जनता खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही है।

एसपी आरती सिंह की सख्त कार्यशैली और मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के प्रभाव से साफ संदेश जा रहा है कि जिले में अब गुंडाराज नहीं, बल्कि कानून का राज कायम रहेगा।

Next Story