उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद क्राइम: मऊ में लापता युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला, हत्या की आशंका

Admin Delhi 1
5 March 2022 3:11 PM IST
फर्रुखाबाद क्राइम: मऊ में लापता युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला, हत्या की आशंका
x

क्राइम न्यूज़: थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में युवक का शव खेत में पेड़ पर लटकता मिला। वह शुक्रवार की शाम से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की थी। थाना मऊ दरवाजा के मोहल्ला बीबीगंज मेहरबान निवासी ईनू (18) पुत्र नंद लाल शाक्य बीती शाम 6 बजे से गायब गया था। मोहल्ले के जंग बहादुर शाक्य आज सुबह ठाकुर द्वारा मंदिर के निकट अपने खेत से चारा काटने गए थे। तभी जंग बहादुर ने अपने बाग के नीम के पेड़ पर ईनू को फांसी पर लटके देखा।

ईनू का शव नीम पर काफी ऊंचाई में रस्सी के फंदे में लटक रहा था। जंगबहादुर की सूचना पर ईनू के परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर गई। पुलिस ने शव को फांसी से उतरवाकर पंचनामा की कार्यवाही की। नन्द लाल ने बताया कि उसका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी हत्या कर शव फांसी के फंदे पर टांग दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद गुण दोष के आधार पर की जाएगी।

Next Story