उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: अनियमित परिवहन पर शिकंजा, अवैध बस और 8 ई-रिक्शा सीज

Admindelhi1
7 Jun 2025 3:41 PM IST
Farrukhabad: अनियमित परिवहन पर शिकंजा, अवैध बस और 8 ई-रिक्शा सीज
x

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा एआरएम रोडवेज राजेश कुमार के साथ संयुक्त चेकिंग करते हुए जयपुर से आने वाली एक बस को चेक किया गया, तो उसमें 64 सवारियां यात्रा कर रही थी, जबकि बस की क्षमता 30 सवारी की थी। बस पर उत्तर प्रदेश राज्य का 16 हजार रुपये टैक्स भी बकाया था तथा उसका परमिट समाप्त हो गया था। इन अनियमितताओं के पाए जाने पर बस को रोडवेज बस अड्डा में सीज कर दिया गया तथा उस पर 31 हजार का जुर्माना लगाया गया।

हीं एआरटीओ द्वारा 8 ई-रिक्शाओं को बिना वैध प्रपत्र तथा पंजीकरण वाहन चलाने के अभियोग में पकडक़र सीज कर दिया गया तथा इन पर भी 55 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त 15 दो पहिया वाहनों के चालान बिना हेलमेट लगाए वाहन संचालन के उपयोग में किए गए हैं।

Next Story