- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: गौ रक्षा...
Farrukhabad: गौ रक्षा दल ने कराया गाय का अंतिम संस्कार, मौत सर्पदंश से

फर्रुखाबाद: राजेपुर थाना क्षेत्र के कड़क्का गांव में रविवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव में एक गाय को सर्प ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजेपुर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार और गौ रक्षा दल की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।
घटना की जानकारी सबसे पहले 112 पुलिस को दी गई, जिसने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राजेपुर थाने को सूचित किया। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह चौहान की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से गाय का अंतिम संस्कार कराया। यह देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की तत्परता की सराहना की।
गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह चौहान ने बताया कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद गांव में सांपों के निकलने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में सांपों को पकड़ने और गांववासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग की टीम को तुरंत सूचना दी जाएगी।
राजेपुर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने पुष्टि की कि गाय की मृत्यु हो चुकी थी और उसका अंतिम संस्कार पूरी विधि-विधान के साथ कर दिया गया।





