उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: जमीनी विवाद में दंपति पर घर में घुसकर हमला

Admindelhi1
16 Feb 2026 4:44 PM IST
Farrukhabad: जमीनी विवाद में दंपति पर घर में घुसकर हमला
x

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के अंतर्गत मोहल्ला शीशमबाग में जमीन के विवाद को लेकर रिश्तेदारों के विवाद में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ता शुरू कर दी गई।

पीड़ित सतोष पुत्र दुलीचन्द ने दी गई तहरीर में कहा कि पीड़ित का उसके मामा पप्पू से जमीन को लेकर मेरा विवाद है जिससे मामा पक्ष रंजिश मानता है।इसी के चलते पीड़ित व उसकी पत्नी सरोज को पप्पू पुत्र श्रीकृष्ण, अंजू पत्नी पप्पू . मयूरी पत्नी पप्पू तथा भूरी पुत्री पप्पू निवासी शीशमबाग एक राय होकर हाथो में लाठी डण्डा लेकर घर में घुस कर मारपीट की । जिसमें पीड़ित व पीड़ित की पत्नी सरोज गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस शरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Next Story