- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: कपड़ा...
Farrukhabad: कपड़ा व्यापारी ने खुदकुशी की, फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद: कपड़ा व्यापारी ने गृह कलह में चलते अपनी गोदाम में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया शेख ईनायत अली निवासी 50 वर्षीय अनीस उल रहमान मोहल्ले में ही कपड़े का शोरूम चलाते थे। जानकारी में मुताबिक अनीस उल रहमान सुबह पांच बजे घर से कानपुर जानें के लिए निकले। सुबह लगभग 9.30 बजे उनका पुत्र आसिफ गोदाम से माल निकालने गया, तो अनीस उल रहमान दुपट्टे से पंखे के कुंडे में फांसी पर झूल रहे थे। अनीस उल रहमान की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पर कोतवाल जेपी शर्मा व तिकोना चौकी इंचार्ज येतेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस नें शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी नसरीन बानो आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मोहल्ल के लोगों का कहना कि कपड़ा व्यापारी ने गृह कलेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है।





