उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: नागरिकों ने जताई असंतोष, कुत्ते पकड़ने का काम रुका

Admindelhi1
29 Jan 2026 3:25 PM IST
Farrukhabad: नागरिकों ने जताई असंतोष, कुत्ते पकड़ने का काम रुका
x

फर्रुखाबाद: नगर में आवारा कुत्तों की तादाद बढ़ने से जन-मानस भयभीत है। जगह जगह आवारा कुत्तों के झुंड दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं ।

कोर्ट के आदेश के बावजूद नगर पालिका इस ओर अभी तक जागरूक के उस बिंदु तक नहीं पहुंची है एक दिन अभियान चला कुछ कुत्ते भी पकड़े गये लेकिन अभियान ठंडे बस्ते में दिखाई दे रहा है।

बताते चलें कि पिछले दिनों उच्च तम न्यायालय ने आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के संदर्भ में महत् पूर्ण आदेश दिया था।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाबजूद भी नगरपालिका नहीं जागी है। फर्रुखाबाद में नगर पालिका परिषद ने जागी तो आखिर कब आवारा आवारा कुत्तों का कुनबा कब कम होगा । नगर की हर गली मोहल्ले में पूरी तरह से आवारा कुत्तों का आतंक है। साल भर में देखा जाए तो जिले में 15 20 तक लोगों को कुत्तों ने काटा है। हर दिन लोहिया अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए दर्जनों लोग आते रहते हैं ।

मगर जिम्मेदार पूरी तरह से इन कुत्तों को पकड़वा के प्रति लापरवाह हैं। इस बात कोर्ट ने आदेश भी किया था मगर इस शहर में पूरी तरह से नगर पालिका अपनी प्रक्रिया नहीं चालू कर सकी है ।हर वार्ड में कुत्ते घूमते रहते हैं और जिसमें कुछ आवारा भी घूमते हैं और कुछ पालतू भी हैं। इन पर भी करवाई होना है। आखिर कब फर्रुखाबाद नगर पालिका जागेगी और नागरिकों को कुत्तों से निजात मिलेगी? कई स्थानों पर कुत्तों द्वारा कर लिए जाने पर विवाद भी हुआ है और कई स्थानों पर कार्यवाहियां भी की गई है लेकिन जिम्मेदार जागने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Next Story