उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को तैरना सिखाया जाये: योगेन्द्र डिमरी

Admindelhi1
26 Jun 2025 6:40 PM IST
Farrukhabad: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को तैरना सिखाया जाये: योगेन्द्र डिमरी
x

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में ले0 जनरल योगेंद्र डिमरी उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ की अध्यक्षता में बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में उपाध्यक्ष ने सभी विभागों की तैयारियों की समीक्षा की व निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव हेतु समीपवर्ती जनपदों में हुई बारिश की भी मैपिंग कराई जाए। बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में बच्चों को तैरना सिखाया जाये, खतरे वाले स्थानों पर साइन बोर्ड लगवाये जाये।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बोट एम्बुलेंस की तैनाती की जाये, स्कूलों में बच्चों को बाढ़ से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया जाये। संचार के साधनों को ठीक रखा जाये, सभी सडक़ो को ठीक रखा जाये, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रास्तों का डायवर्जन किया जाये। शरणालयों की स्थापना की जाये व उनमें जनरेटर की व्यवस्था की जाये, समय से खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया जाये, बाढ़ से बचाव के लिये पर्याप्त व्यवस्था की जाये। बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इसके पश्चात उपाध्यक्ष द्वारा अमृतपुर के बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण किया गया।

Next Story