उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: मिट्टी खुदाई पर बवाल, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

Admindelhi1
26 Sept 2025 2:59 PM IST
Farrukhabad: मिट्टी खुदाई पर बवाल, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप
x

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला भूड में शुक्रवार सुबह खेत की मिट्टी खुदाई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर तथा फावड़े चल पड़े। इस दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग की भी बात कही, हालांकि पुलिस ने इसे गलत बताया है।

घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। झगड़े में एक पक्ष से शैलेंद्र सिंह, पिंकी पत्नी सुधीर, आशा देवी पत्नी गिरीश चंद्र, कल्पना पत्नी सोनू और सपना पत्नी शेखर घायल हुए, वहीं दूसरे पक्ष से सुनील कुमार को चोटें आईं।

शैलेंद्र सिंह ने गांव के ही चार लोगों पर खेत से जबरन मिट्टी खोदने और विरोध करने पर लाठी-डंडों व फावड़े से हमला करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि दबंगों ने अवैध असलहे से फायर भी किया, जिससे वह बाल-बाल बच गए। दूसरी ओर, सुनील कुमार ने सुधीर, अल्लू, सुमित और ओमकार के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कराई है।

सूचना पर 112 पुलिस और मदनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया।

मामले पर मदनपुर चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह ने बताया कि फायरिंग की बात निराधार है, केवल मारपीट हुई है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि दोनों पक्षों की एनसीआर दर्ज कर ली गई है, निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story