उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: सेल्समैन की मौत से ठेके पर अफरा-तफरी

Admindelhi1
16 Jun 2025 1:48 PM IST
Farrukhabad: सेल्समैन की मौत से ठेके पर अफरा-तफरी
x
पुलिस ने शुरू की जांच

फर्रुखाबाद: शराब ठेके पर सेल्समैन पड़ा मिला। उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के ग्राम रायपुर निवासी 35 वर्षीय शिवरतन पुत्र रामकृष्ण पाल टाउन हाल रकाबगंज के देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता था। रात में ठेके पर ही सोता था। वह सुबह घर आता था और खाना खाकर लगभग 10 बजे वापस ठेके पर जाता था।

रविवार को दोपहर तक जब शिवरतन घर नहीं पहुंचा, तो उसका 13 वर्षीय पुत्र रिंकल देखने गया, तो शिवरतन बेसुध पड़ा था। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और शिवरतन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसे डा0 अतुल कुमार ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी पूनम व ब्रजरानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने लोहिया अस्पताल पंहुचकर जाँच पड़ताल की।

Next Story