उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: मतदाताओं की सुविधा के लिए सीईओ ने वीडियो में दिए निर्देश

Admindelhi1
22 Nov 2025 3:29 PM IST
Farrukhabad: मतदाताओं की सुविधा के लिए सीईओ ने वीडियो में दिए निर्देश
x

फर्रुखाबाद: मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना या अपने परिजनों का नाम खोजने की प्रक्रिया से संबंधित एक महत्वपूर्ण वीडियो जारी किया है। यह वीडियो नागरिकों को वोटर लिस्ट में अपना नाम खोजने और आवश्यक सुधार कराने में अत्यंत उपयोगी होगा।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने इस वीडियो को अधिकाधिक प्रसारित करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर नागरिक का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे जिले में इसकी दिन-रात मॉनिटरिंग शुरू कर दी है।

डीएम ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कार्यक्रम में लगे कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह कार्य हर हाल में समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता आगामी चुनाव व्यवस्थाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन लगातार जनजागरूकता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची सत्यापन अभियान से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे वीडियो देखकर प्रक्रिया को समझें और जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है या जिनके विवरण में त्रुटि है, वे तुरंत अपनी जानकारी सत्यापित कर सुधार कराएं।

Next Story