उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: सेंट्रल जेल कैदी की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ी, अस्पताल में इलाज जारी

Admindelhi1
12 Jan 2026 12:56 PM IST
Farrukhabad: सेंट्रल जेल कैदी की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ी, अस्पताल में इलाज जारी
x

फर्रुखाबाद: सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सजा काट रहे एक कैदी की अचानक हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन की सतर्कता से कैदी को तत्काल उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में निरुद्ध 49 वर्षीय कैदी शिवकुमार पुत्र राधेश्याम बीते कुछ समय से सजा भुगत रहा है। सोमवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। कैदी की हालत बिगड़ते देख जेल में तैनात कर्मचारियों ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी और बिना देर किए उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया।

लोहिया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने कैदी का प्राथमिक परीक्षण किया और हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार फिलहाल कैदी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, हालांकि चिकित्सक लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जेल अधिकारियों का कहना है कि कैदी को समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया है और उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Next Story