उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: पादरी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज

Admindelhi1
6 Dec 2025 3:20 PM IST
Farrukhabad: पादरी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज
x

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत स्थित सीएनआई रखा चर्च में चोरी की घटना सामने आई है। चर्च के पादरी मनोज कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पादरी मनोज कुमार ने बताया कि बीते दिनों अज्ञात चोर चर्च परिसर में घुस गए और वहां से बैटरी सहित पीतल का कुछ कीमती सामान चोरी कर ले गए। चर्च प्रबंधन ने स्थानीय स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी किए गए सामान का कोई सुराग नहीं मिला।

सामान न मिलने पर पादरी ने घटना की सूचक पुलिस को दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फतेहगढ़ क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिसको लेकर लोगों में चिंता का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद चर्च प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही है।

Next Story