- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: भड़काऊ...
Farrukhabad: भड़काऊ पोस्ट डालने पर प्रधान पर मुकदमा, जांच शुरू

फर्रुखाबाद: इटावा प्रकरण पर भडक़ाऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर करने में प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में जाँच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के ग्राम गढिय़ा ढिलावल के प्रधान रजनेश उर्फ मोनू कठेरिया के खिलाफ दारोगा अजय सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा कि मोनू कठेरिया ने फेसबुक पर इटावा प्रकरण को लेकर विवाद पोस्ट किया। जिसमें ब्राह्मण समाज के लिए विवादित लेख लिखा गया। मुकदमा की जाँच थानाध्यक्ष बलराज भाटी को दी गयी है। प्रधान मोनू कठेरिया पर लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमों की लम्बी फेरिस्त है। जिसमें थाना जहानगंज व मऊदरवाजा में अधिकतर मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी मोनू पर 2020 में मिनी गुंडा एक्ट की कार्यवाही थाना मऊदरवाजा पुलिस ने की थी।
साल 2022 में गुंडा एक्ट के साथ मुकदमा दर्ज किया गया। साल 2023 में भी गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही हुई।





