- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad:...
उत्तर प्रदेश
Farrukhabad: ट्रैक्टर-ट्राली और कार की भिड़ंत में कार चालक भाग निकला
Admindelhi1
12 March 2026 7:55 PM IST

x
फर्रुखाबाद: थाना चौराहे के निकट फैज बाग मार्ग पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर परचून के खोखे से भिड़ती हुई पास खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कार सवारों और आसपास मौजूद राहगीरों की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शमशाबाद से फैज बाग की ओर जा रही एक कार बीती रात लगभग 9 बजे थाना चौराहे के पास स्थित एक ढाबे के समीप पहुंची। उसी दौरान सामने से फैज बाग की ओर से शमशाबाद आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
Tagsफर्रुखाबादट्रैक्टर-ट्रालीकारभिड़ंतकार चालकभाग निकलाFarrukhabadtractor-trolleycarcollisioncar driverescapedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





