उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: सुरक्षा को लेकर महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने का अभियान

Admindelhi1
12 July 2025 6:42 PM IST
Farrukhabad: सुरक्षा को लेकर महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने का अभियान
x

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना मऊदरवाजा की महिला सुरक्षा विशेष दल टीम ने क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को संबोधित करते हुए उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112, 1090 और 1076 की जानकारी दी।

इस दौरान पुलिस टीम ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर संवाद किया और बताया कि किसी भी आपात स्थिति में ये हेल्पलाइन नंबर तत्काल मदद के लिए सक्रिय रहते हैं।

टीम ने छात्राओं व महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों की पहचान, उनसे बचाव और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया।

अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और कानून के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए ताकि महिलाएं अपने अधिकारों और सुरक्षा साधनों को बेहतर ढंग से समझ सकें।

Next Story