- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: दोहराया...
Farrukhabad: दोहराया गया ब्रह्मदत्त द्विवेदी का संकल्प

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्ट के वरिष्ठ नेता पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय ब्रह्म दत्त द्विवेदी की29 पुण्यतिथि हवन पूजन के साथ मनाई गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय ब्रह्म दत्तद्विवेदी की 29 पुण्यतिथि के मौके पर हवन यज्ञ के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई भवन के बताए गए मार्गों का अनुसरण करने का संकल्प दोहराया गया।
आर्य समाज के पंडित हरिओम शास्त्री ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच हवन पूजन कराया गया। श्री द्विवेदी के पुत्र सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता द्विवेदी ,डॉ हरिदत्त द्विवेदी उनके छोटे पुत्र प्रियांक द्विवेदी ,भतीजे भास्कर दत्त द्विवेदी रमेश चंद त्रिपाठी सदानंद शुक्ला चित्रा अग्निहोत्री सोनी शुक्ला राजू गौतम भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा लालाराम दुबे श्याम सुंदर लाला बाबू अग्निहोत्री आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।





