उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: खून के रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे ने पेंशन के लिए माँ को मार डाला

Admindelhi1
2 Jun 2025 12:37 PM IST
Farrukhabad: खून के रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे ने पेंशन के लिए माँ को मार डाला
x

फर्रुखाबाद: पेंशन को लेकर पुत्र ने मां को लाठी से पीट-पीटकर मरनासन्न कर दिया। उसे लोहिया अस्पतााल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम वर्नाखुर्द निवासी ब्रजराज सिंह पुलिस विभाग में सिपाही के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी मौत हो चुकी है। ब्रजराज की पत्नी 55 वर्षीय राजवती अपने तीन बेटे व बहुओं के साथ रह रही थीं। बीती होली पर उनके कायमगंज के रुटौल निवासी दामाद की मौत हो गयी थी। लिहाजा राजवती अपनी बेबा बेटी रानी के पास होली से ही रह रही थीं।

रलाजवती के बेटे अवधेश, विवेक व शैलेश हैं। दूसरे नम्बर का पुत्र विवेक अपनी बहन के घर जाकर भी पेंशन और जमीन लेने के लिए माँ से गाली-गलौज करता था। बीते दो दिन पूर्व ही राजवती अपने घर आयी थी। रविवार को विवेक ने फिर विवाद किया। आक्रोशित विवेक ने अपनी माँ राजवती पर लाठी से हमला कर दिया। विवेक ने सिर में लाठी से कई वार किये। जिससे राजवती मरणासन्न हो गयी। परिजन घायल राजवती को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़तासल कर रही है।

Next Story