उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: सदर व कायमगंज विधायक के साथ कंबल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Admindelhi1
31 Jan 2026 7:57 PM IST
Farrukhabad: सदर व कायमगंज विधायक के साथ कंबल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
x

फर्रुखाबाद: विकास खंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम नैगमा में शनिवार को भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक एटा (MLA Etah) विपिन कुमार वर्मा उर्फ डेविड तथा कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें पगड़ी, शाल एवं श्रीराम नाम का पटुका पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कंबल वितरण के साथ हुई, जिसमें गरीब, असहाय, वृद्ध, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शमशाबाद क्षेत्र के लोगों का जो स्नेह और सम्मान उन्हें यहां मिला है, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जितने विकास कार्य हुए हैं, उतने पूर्ववर्ती सरकारों में देखने को नहीं मिले। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने भी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वे एक जनप्रतिनिधि के साथ-साथ समाजसेवी के रूप में निरंतर सामाजिक सेवा करती रहेंगी। जरूरतमंद लोगों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं और किसी भी समस्या के समाधान के लिए लोग उनसे निसंकोच संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विधायक जिंदाबाद के नारे लगाए, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। आयोजन में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के आयोजक समर सिंह राजपूत तथा जनप्रतिनिधि महेश चंद वर्मा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान मदारी गंगवार, अनुज राजपूत, संजय राजपूत, महेश चंद्र राजपूत, सतीश चंद्र राजपूत, गोपी राजपूत, अरविंद राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक निर्भय राजपूत द्वारा किया गया।

Next Story