उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: किसानों की समस्याओं के लिए भाकियू ने ज्ञापन दिया

Admindelhi1
19 Dec 2025 3:03 PM IST
Farrukhabad: किसानों की समस्याओं के लिए भाकियू ने ज्ञापन दिया
x

फर्रुखाबाद: भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जन समस्याओं का निराकरण करने की मांग उठाई।

जिला अध्यक्ष अजय कटियार की अगुवाई में दिये गए ज्ञापन में क्षेत्रीय लेखपाल संजीव दुबे को अपने कार्य में शिथिलता बरतने के लिए क्षेत्र से हटाकर कार्यालय से संबंध करने की मांग की गई।उन्होंने रामपुर ढपरपुर, अमीलपुर, भोपातनगला के किसानों की परेशानियों को देखते हुए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को किसानों की मांग पर नगर पालिका द्वारा शहर के गंदे नाले द्वारा जो पानी छोड़े जाने की समस्या का अति शीघ्र निस्तारण करने की मांग की ।जिसको लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने स्थलीय मुआयना किया और किसानों को गंदे नाले के पानी खेती में हो रहे नुकसान को लेकर नाले की सफाई के दौरान निकली सिल्ट को हटाने के साथ ही नाले को पक्का कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला महासचिव अभय यादव जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य, जिला सलाहकार समिति अध्यक्ष विजय शाक्य ,सदर तहसील उपाध्यक्ष कमलेश शाक्य, अनुज राजपूत,तहसील महासचिव सदर रजत गंगवार,बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम शाक्य रामपुर ढपरपुर प्रधान निरोत्तम राजपूत, भोपत नगला प्रधान, श्याम शाक्य अमिलपुर प्रधान,आशीष शाक्य सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे |

Next Story