- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: धर्म की...
Farrukhabad: धर्म की आड़ में राजनीति कर रही भाजपा: अखिलेश यादव

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद स्व0 छोटे सिंह यादव के त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। बीबीगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि हमने ऐसा नेता खोया है जो जमीनी चीजों को समझते थे और समाजवादी आंदोलन में छोटे सिंह ने बढ़-चढक़र भाग लिया था।
उनकी कमी हमेशा दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी विचारधारा से भटक गयी है, नकारात्मक राजनीति कर रही है। धर्म और जाति के नाम पर समाज को तोड़ रही है। उन्होंने इटावा की घटना पर कहा कि कथावाचक की चोटी काटी गयी, इस घटना पर भाजपा के लोग मौन हैं। जिनकी चोटी काटी गयी वह भगवान कृष्ण की भागवत कथा कह रहे थे, जिसमें भाजपा के लोगों को क्या दिक्कत आ गयी है। वह चाहते हैं कि भगवान कृष्ण का प्रचार न हो। प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म होगी और सबको पक्की नौकरी मिलेगी।
उन्होंने आपातकाल की वर्षगांठ पर कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को अघोषित आपातकाल बताया। 1975 में लोकतंत्र को कुचला गया था वैसा ही आज माहौल है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर फर्रुखाबाद का विकास होगा और गंगा जी का पुल 8 लेन बनेगा। चुटकी लेते हुए बोले कि फर्रुखाबाद के लोग चूसे गन्ना एक्सप्रेस-वे ले गये खन्ना। फर्रुखाबाद में टेक्सटाइल पार्क बनना चाहिए, वह कहां गया है। यहां जरदोजी व्यापार भी बर्बाद कर दिया गया है। गंगा जी का पुल क्षतिग्रस्त है।
आने वाले समय में कन्नौज और गंगापार के लोगों को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से सीधा जोड़ा जायेगा और आधुनिक सुविधायें दी जायेंगी। भाजपा का भ्रष्टाचार व्याप्त है, इन सब से निजात मिलेगी और जिन लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है उन्हें न्याय मिलेगा।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव के अलावा स्व0 छोटे सिंह यादव के पुत्र मोहन यादव, पूर्व सांसद चन्द्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू, डा0 नवल किशोर शाक्य, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, विजय यादव, नदीम अहमद फारुखी, उर्मिला राजपूत, जमालुद्दीन सिद्दीकी, सरल दुबे, राघव दत्त मिश्रा, सर्वेश अम्बेडकर, भोला यादव, अनुराग यादव, यूनुस अंसारी, उमर खां, अहमद अंसारी, विकास गुप्ता, इलियास मंसूरी, मुन्ना यादव, शशांक सक्सेना, रोमित सक्सेना, बृजेश पाल, रंजीत चक, रजत क्रांतिकारी, प्रदीप यादव, जुनैद सिद्दीकी, अरशद जमाल सिद्दीकी, विकास गुप्ता, के0के0 यादव, बृजेश सिंह यादव, डा0 जेपी वर्मा, बिल्लू श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।





