उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: एएसपी ने ली एसजीपीयू एवं एएचटी की मासिक बैठक

Admindelhi1
16 May 2025 2:38 PM IST
Farrukhabad: एएसपी ने ली एसजीपीयू एवं एएचटी की मासिक बैठक
x

फर्रुखाबाद: रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एसजीपीयू एवं एएचटी की मासिक प्रशिक्षण/समीक्षा एवं समन्वय बैठक संपन्न की गई। जिसमें बच्चों से सम्बन्धी विशेष रेस्क्यू अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी तथा बच्चों को सी0डब्लू0सी0 के समक्ष शत-प्रतिशत रिर्पोटिंग हेतु बाल कल्याण अधिकारी, सपोर्ट पर्शन पाक्सो एक्ट व कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया तथा अनुसंधान एवं अभियोजन, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/विवेचक के समक्ष आ रही समस्याएं बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और दिशा-निर्देश का पालन आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

थानों में प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में पी0ओ0 फर्रुखाबाद, बाल कल्याण समिति के सदस्य, बाल संरक्षण अधिकारी, श्रम विभाग से निदेशक चाइल्ड हेल्प लाइन, वन स्टाप सेंटर, थाना, एचटी प्रभारी निरीक्षक, महिला सहायता प्रकोष्ठ तथा जनपद के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, सपोर्ट पर्शन पाक्सो एक्ट व आरपीएफ विधि, सह0 परि0 अधि0 उपस्थित रहे।

Next Story