- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: स्कूल में...
उत्तर प्रदेश
Farrukhabad: स्कूल में निरीक्षण के दौरान व्यवस्था ठीक, बच्चों की उपस्थिति पर डीएम संतुष्ट
Admindelhi1
7 July 2025 3:24 PM IST

x
फर्रूखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को विकास खंड मोहम्मदाबाद के प्राथमिक विद्यालय पुठरी का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 111 पंजीकृत बच्चों में से 87 छात्र उपस्थित पाए गए। पठन-पाठन की व्यवस्था संतोषजनक मिली और विद्यालय में मिड-डे मील के तहत रोटी व सब्जी बनी हुई पाई गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय स्तर पर भी वृक्षारोपण जरूरी है।
निरीक्षण के समय डीएफओ, उपजिलाधिकारी सदर, डीपीआरओ और खंड विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्था को लेकर संतोष जताया और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई के स्तर को भी परखा।
Tagsफर्रूखाबादस्कूलनिरीक्षणव्यवस्थाठीकबच्चोंउपस्थितिडीएम संतुष्टFarrukhabadschoolinspectionarrangementfinechildrenattendanceDM satisfiedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





