उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: 500 करोड़ की लागत से फर्रुखाबाद में ऑडिटोरियम तैयार होगा

Admindelhi1
11 Dec 2025 6:15 PM IST
Farrukhabad: 500 करोड़ की लागत से फर्रुखाबाद में ऑडिटोरियम तैयार होगा
x

फर्रुखाबाद: जिले में 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भव्य सरकारी ऑडिटोरियम की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। परियोजना को लेकर शासन स्तर पर तेज़ी दिखाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी स्वीकृति प्रदान की है और निर्माण को प्राथमिकता में शामिल किया है।

इसी क्रम में सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने लखनऊ से विशेषज्ञ टीम बुलाकर नवदिया क्षेत्र में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कराया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अभियंता मौजूद रहे। टीम ने स्थल का विस्तृत मूल्यांकन कर तकनीकी आवश्यकताओं को चिन्हित किया।

मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने बताया कि फर्रुखाबाद में बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सरकारी आयोजनों, छात्र गतिविधियों और सामाजिक सम्मेलनों के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं था। नया ऑडिटोरियम जिले की वर्षों पुरानी आवश्यकता को पूरा करेगा।

मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद अब परियोजना को अंतिम रूप देने तथा निर्माण शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है।

ऑडिटोरियम बनने से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, युवाओं के लिए नए अवसर बनेंगे, सांस्कृतिक गतिविधियों को गति मिलेगी,रोजगार के अवसर बढ़ेंगे,

जिले की पहचान प्रदेश स्तर पर सशक्त होगी,स्थानीय लोगों ने इसे फर्रुखाबाद के भविष्य के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया है।

Next Story