- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: छोटे सिंह...
Farrukhabad: छोटे सिंह के अंत्येष्टि संस्कार में शामिल हुए अखिलेश यादव

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के बीबीगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में भाग लिया और छोटे सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार से मिले। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने भी त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में पहुंचकर दिवंगत छोटे सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि छोटे सिंह यादव पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। उनके निधन से हम सब समाजवादी परिवार के लोग दुखी हैं।उन्होंने नेता जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया और वह कई बार सांसद बने। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि हमने ऐसा जमीनी नेता खोया है, जिनका कार्य हमेशा दिखायी देता रहेगा। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि छोटे सिंह यादव ने पार्टी हित में काफी काम किये। जो हमेशा याद किये जायेंगे। आज इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं। अखिलेश यादव ने डा0 जितेन्द्र सिंह यादव से मिलकर अलग से मंत्रणा की। त्रयोदशी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, इलियास मंसूरी, विजय यादव, डा0 नवल किशोर शाक्य, स्व0 छोटे सिंह के पुत्र मोहन यादव, जमालुद्दीन सिद्दीकी, अरशद जमाल सिद्दीकी, जुनैद हुसैन सिद्दीकी, उर्मिला राजपूत, डा0 रामकृष्ण राजपूत, बृजेश पाल, शशांक सक्सेना, रोमित सक्सेना, विकास गुप्ता, राघव दत्त मिश्रा, बिल्लू श्रीवास्तव, उमर खां, हाजी अहमद अंसारी, मुन्ना यादव, डा0 जेपी सिंह, रंजीत चक आदि सपा नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।





