उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: प्रशासन ने जनपद में अवैध रुप से चल रहेे आधा सैकड़ा मदरसों पर कसा शिकंजा

Admindelhi1
28 May 2025 4:12 PM IST
Farrukhabad: प्रशासन ने जनपद में अवैध रुप से चल रहेे आधा सैकड़ा मदरसों पर कसा शिकंजा
x

फर्रुखाबाद: जनपद में अवैध रुप से चल रहेे आधा सैकड़ा मदरसों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया हैै। इस दौरान जाँच में 120 में से 46 मदरसे अवैध पाये गये। जिन्हें बंद करने के लिए रजिस्ट्रार आफिस प्रस्ताव भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को अधिकारियों ने अवैध रुप से संचालित मदरसों पर शिकंजा कसा। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 120 मदरसों में से जांच के बाद 46 मदरसों को अवैध पाया है और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रजिस्ट्रार को पत्र भेज दिया गया है। हालांकि इसमें कई मदरसे ऐसे हैं जिनकी जांच होनी चाहिए। जैसे कि क्या इन मदरसों में कभी सरकारी योजना का लाभ मिला। अगर मिला तो वह किस कार्यकाल में मिला और उसकी रिकवरी का क्या आलम होगा, तो वही क्या इन फर्जी मदरसों में छात्रों का पंजीकरण हुआ।

उन छात्रों का पंजीकरण सही था या गलत, क्या छात्रवृत्ति उनको मिली अगर मिली तो वह कितनी थी और सरकार को कितने राजस्व की हानि हुई है। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार व अन्य अधिका मौजूद रहे।

Next Story