उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: ADM कार्मिक ने मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा, सुधार के निर्देश दिए

Admindelhi1
27 Dec 2025 1:58 PM IST
Farrukhabad: ADM कार्मिक ने मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा, सुधार के निर्देश दिए
x

फर्रुखाबाद: मेला रामनगरिया में व्यवस्थाओं को परखने के लिए अपर जिला अधिकारी कार्मिक दिनेश कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में बने सांस्कृतिक पंडाल, किसान यूनियन पार्टी के पंडाल तथा पीआरडी जवानों के ठहरने की व्यवस्था को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में संचालित आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान रामानंद गिरी महंत ने अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। महंत ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से मेला रामनगरिया में आ रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें सुबह-सुविधा (आवश्यक सुविधाएं) उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे बीते दिनों मेला प्रशासन से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

इस पर एडीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि नई व्यवस्थाओं को जिलाधिकारी के स्तर पर लागू कराया जा सकता है और समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान मेला लिपिक संजय मिश्रा, मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित सहित गौरव, अमन, रोहित मिश्रा, राजकुमार शाही समेत अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण से मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Story