उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: रंजिशन कबाड़ विक्रेता पर पुत्र को गायब करने का लगाया आरोप

Admindelhi1
28 May 2025 4:15 PM IST
Farrukhabad: रंजिशन कबाड़ विक्रेता पर पुत्र को गायब करने का लगाया आरोप
x

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के अंतर्गत याकूतगंज निवासी रमेश चंद्र पुत्र रामऔतार ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी।

पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में पीडि़त ने कहा है कि मेरा बेटा सुनील जो की कबाड़ा का काम करता है। गांव-गांव जाकर कबाड़ा खरीदता है। सुनील ने एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी करके कबाड़ा खरीदने वाले मलिक पुत्र असलम को बेचा। वह कांटा जिसका था उसने पूछताछ कर पता कर लिया कि मेरा कांटा किसने चुराया और कहां पर बेचा गया। कांटा मालिक मलिक पुत्र असलम के पास गया और जो कांटे का लेनदेन था उसको देकरअपना कांटा वापस ले आया।

इसी बात को लेकर असलम पुत्र मलिक, सोरिस पुत्र असलम, खालिद पुत्र नामालूम निवासीगण हाजीगंज मोहल्ला याकूतगंज ने कांटे की रंजिश को लेकर सुनील पुत्र रमेश चंद्र को 19.05.2025 को उठाकर जखैया महाराज के मंदिर से उठाकर चौसपुर बघार पर ले जाकर काफी मारपीट की। जिसे कई लोगों ने देखा और फिर जब सुनील घर वापस नहीं आया तब घर वालों को चिंता हुई। घर वालों ने दो-चार दिन इधर-उधर उसकी तलाश की। रिश्तेदारी से लेकर कई जगहों पर गांव-गांव जाकर पूछताछ की। मगर सुनील का कोई पता नहीं लगा। जब सुनील के पिता रमेश चंद्र ने मलिक पुत्र असलम, सोरिस पुत्र असलम, खालिद पुत्र नामालूम निवासीगण हाजीगंज मोहल्ला याकूतगंज पर अपने पुत्र सुनील को गायब कर देने का आरोप

Next Story