उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: बाइकों की भिड़ंत से परिवार में हुआ हादसा

Admindelhi1
6 Feb 2026 7:57 PM IST
Farrukhabad: बाइकों की भिड़ंत से परिवार में हुआ हादसा
x

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय छात्र की मौत (student killed) हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल (uncle injured) हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम तरा नगला निवासी अखिलेश का 10 वर्षीय पुत्र इंद्रेश अपने मामा सुवालाल पुत्र बुद्ध पाल के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ननिहाल बसोला थाना शमशाबाद जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक गांव रूनी चूरसई के निकट पहुंची, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने आमने-सामने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही इंद्रेश और सुवालाल सड़क पर गिर पड़े और दोनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस की मदद से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों का इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान 10 वर्षीय इंद्रेश ने दम तोड़ दिया, जबकि मामा सुवालाल की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

इंद्रेश की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मासूम की मौत से परिवार में मातम छा गया, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है तथा दूसरी बाइक के चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Next Story