उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: सड़क पार करते युवक को पिकअप ने मारी ठोकर

Admindelhi1
23 March 2026 3:41 PM IST
Farrukhabad: सड़क पार करते युवक को पिकअप ने मारी ठोकर
x

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद कस्बे में इटावा-बरेली हाईवे पर बड़ा हादसा सामने आया, जहां सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। घटना “दा पिज्जा हब” के सामने की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड इंद्रा नगर निवासी ओमकार सक्सेना के पुत्र संजीव सक्सेना बिना पर्याप्त सावधानी बरते सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान कस्बे से फर्रुखाबाद की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने अचानक ब्रेक लगाने की कोशिश की, जिससे वाहन कुछ दूरी तक फिसलता हुआ गया, लेकिन तब तक संजीव उसकी चपेट में आ चुके थे और उछलकर दूर जा गिरे।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच मौके पर मौजूद एक जागरूक व्यक्ति ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार दिया, जिससे उनकी हालत संभाली जा सकी।

हादसे में संजीव को गंभीर बाहरी चोटें नहीं आईं, लेकिन अंदरूनी चोटें (बंद चोटें) बताई जा रही हैं। फिलहाल उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

सूचना पर मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज विनोद कुमार यादव ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप वाहन और उसके चालक विकास पुत्र रामकुमार, निवासी ग्राम लोकपुर, थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story