- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रबी फसलों के एमएसपी...
उत्तर प्रदेश
रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी, सहारनपुर के किसानों ने जताई खुशी
SHIDDHANT
1 Oct 2025 11:53 PM IST

x
Saharanpur सहारनपुर: केंद्र सरकार द्वारा रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए सभी अनिवार्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी पर उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के किसानों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। किसानों ने इस कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का धन्यवाद किया है। केंद्र सरकार ने गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों-राई और कुसुम के एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी है। इस बढ़ोतरी में सबसे अधिक लाभ कुसुम उत्पादकों को मिला है, जिसके एमएसपी में 600 रुपए प्रति क्विंटल की बड़ी बढ़त हुई है, जबकि मसूर में 300 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है।
सरकार का कहना है कि यह निर्णय किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर बेहतर लाभ सुनिश्चित करेगा। सहारनपुर के किसानों ने एमएसपी में हुई इस वृद्धि का स्वागत करते हुए कहा कि इससे निश्चित तौर पर उनकी आय बढ़ेगी और वे अधिक उपज उत्पादित करने के लिए प्रेरित होंगे।
किसानों का कहना है कि एमएसपी में वृद्धि तो सराहनीय है, लेकिन उन्हें अभी भी पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने सरकार से अनुरोध किया है कि अच्छे दाम के साथ-साथ समय पर और उचित दरों पर खेती की आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि एमएसपी वृद्धि का लाभ पूरी तरह से मिल सके और किसान उपज को सफलतापूर्वक बढ़ा सकें।
किसानों ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "अब हम लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। सरकार ने फसलों के दाम अच्छे किए हैं। इससे हमें फायदा मिलेगा। हम और मेहनत से काम करेंगे। किसानों ने कहा कि अधिक फायदा होने पर हम लोग कई तरह की फसल उगा सकते हैं, पहले फायदा कम था तो कम फसल लगाते थे। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी के लिए सरकार का धन्यवाद करते हैं।
Tagsएमएसपीरबी फसलकुसुममसूरसहारनपुरकिसानों की प्रतिक्रियाकेंद्र सरकारन्यूनतम समर्थन मूल्यजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





