उत्तर प्रदेश

खेत पर मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

Harrison
13 April 2024 5:07 PM GMT
खेत पर मिला किसान का शव, हत्या का आरोप
x
दबतरा: गांव निवासी एक युवक के साथ शराब पीने के बाद ग्रामीण शव का खेत पर मिला। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। साथ में शराब पीने वाले युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी छत्रपाल (55) खेती करते थे। शनिवार सुबह उनका शव खेत पर औंधे मुंह पड़ा मिला। उनके परिजनों के अनुसार शनिवार को गांव निवासी किशोरी लाल के बेटे जितेंद्र की बारात जानी थी।
जिसके चलते किशोरी लाल ने शुक्रवार शाम ग्रामीणों की दावत की थी। छत्रपाल ने लगभग छह बजे दावत खाई थी और घर आ गए थे। देर शाम गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र राम किशोर उनके घर पर आया। छत्रपाल को अपने अफीम के खेत पर ले गया। जहां दोनों ने बैठकर शराब पी थे। रात लगभग साढ़े 11 बजे मनोज ने छत्रपाल के बेटे विशु को फोन करके बोला था कि छत्रपाल को घर ले जाओ इन्हें ज्यादा नशा हो गया है। विशु खेत पर पहुंचे थे। उन्होंने छत्रपाल को साथ ले जाने की कोशिश की लेकिन उनका वजन ज्यादा होने की वजह से नहीं ले जा सके। आरोप है कि मनोज ने कहा था कि अगर नहीं उठ पा रहे हैं तो छोड़ो वहीं खेत में सुला लेते हैं। जिसके बाद विशु खेत से घर चले गए।
जिसके बाद शनिवार सुबह विशु खेत पर पहुंचे तो छत्रपाल का शव औंधे मुंह पड़ा था। उनके शरीर पर चोट के निशान थे।नाक से खून बह रहा था। जमीन पर गड्ढा हो गया था। मौके पर देखकर लग रहा था कि किसी ने जबरदस्ती मुंह जमीन में घुसेड़ा हो। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने मनोज पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मनोज को हिरासत में लिया गया है।
Next Story