उत्तर प्रदेश

मकान के गेट के विवाद में किसान को गोली मारी,गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Admin4
2 Nov 2022 12:20 PM GMT
मकान के गेट के विवाद में किसान को गोली मारी,गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
x
मेरठ। थाना दौराला क्षेत्र के गांव जीतपुर में मकान के गेट को लेकर चल रहे विवाद में किसान को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल किसान को सीएचसी दौराला पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, जीतपुर गांव निवासी 50 वर्षीय श्रीओम पुत्र ठाकुर जीत सिंह के मकान का मुख्य गेट मैन रास्ते पर है। जबकि मकान की पिछली गली में भी श्रीओम अपने मकान का गेट लगवाने पर अड़िग है। इस गली में रहने वाले लोगों ने गेट लगने का विरोध किया, जिसको लेकर तनातनी हो गई थी। कुछ दिन पूर्व गांव प्रधान पति विजय कुमार और अन्य लोगों के बीच बैठक हुई, जिसमें श्रीओम द्वारा गली में गेट खुलवाने का विरोध किया।
मंगलवार सुबह श्रीओम खेत पर था। उसके बाद चारा लेकर घर पहुंच गया। श्रीओम का आरोप है कि जब श्रीओम अपने घर पर था, तभी अज्ञात चार युवक आए और उसे घेर लिया। जब तक श्रीओम कुछ समझ पाते, तब तक हमलावरों ने गोली चला दी। जिसमें एक गोली श्रीओम के पेट में लगी। हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर स्वजन और पड़ोसी मौके पर दौड़े। श्रीओम खून से लथपथ वहीं पड़े थे। डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। प्रधान पति विजय कुमार का कहना है कि लगे आरोप झूठे हैं। श्रीओम अपराधिक प्रवत्ति का व्यक्ति है, पूरा गांव जानता है। गोली भी उसने खुद ही मारी है, पुलिस ठीक से जांच करे तो सब साफ हो जाएगा।
Admin4

Admin4

    Next Story