उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म के आरोपों से घिरे किसान नेता, छह अन्य के खिलाफ भी केस

Admindelhi1
12 Oct 2026 10:22 AM IST
दुष्कर्म के आरोपों से घिरे किसान नेता, छह अन्य के खिलाफ भी केस
x
विधवा महिला से कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

मुरादाबाद: मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला पुलिस ने एक किसान नेता समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि किसान नेता ने एक विधवा महिला की नौकरी लगवाने और शादी करने का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया। महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित ने परिवार के साथ मिलकर उसे धमकाया है।

पीड़ित महिला ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक दिसंबर 2018 को पति की मौत के बाद वह बेटे के साथ रहती है और यूपीएससी की तैयारी कर रही है। पाकबड़ा के करनपुर निवासी विजय सिंह उसकी दूर की रिश्तेदारी में है। अक्तूबर 2025 को विजय सिंह ने उसे सहकारी समिति में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी का करने का वादा कर चुप करा दिया।

आरोपित ने नैनीताल, हरिद्वार और वृंदावन ले जाकर भी शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने अपनी पत्नी शकुंतला, बेटों प्रशांत व स्नेह, साले गौतम सिंह व संजीव और साली कविता को उसका नंबर दिया। इन सभी ने महिला को फोन कर धमकाया और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। 6 सितंबर की रात और 4 अक्तूबर की सुबह आरोपी ने उसके कमरे पर आकर मारपीट की और जबरन दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में सात लोगों के खिलाफ आज रिपोर्ट दर्ज कर, विवेचना शुरू कर दी गई है।

Next Story