उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर में पंखे के करंट से किसान की मौत

Shreya
3 Aug 2023 12:02 PM IST
मुज़फ्फरनगर में पंखे के करंट से किसान की मौत
x

मंसूरपुर। बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी करीब 50 वर्षीय बाबूराम पुत्र नवल सिंह खेतों में काम करके घर आया था। गर्मी से बेहाल बाबूराम ने जैसे ही कमरे में चल रहे बिजली के पंखे को अपनी ओर किया पंखे में आ रहे करंट के कारण उसे जोर का झटका लगा।

जिससे वह पंखे के ऊपर ही गिर गया। काफी देर तक बिजली का करंट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बाबूराम की मौत से परिजनों ने बुरी तरह कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Next Story